इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की नीलामी में टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जमकर पैसे बरसाए। इस नीलामी में कुल 62 खिलाड़ी बिके, जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस आईपीएल 2020 की नीलामी में बिकने वाले टॉप 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में। 

Advertisement

पैट कमिंस

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये खरीदा। इसके साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे।


ग्लैन मैक्सवेल

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने .75 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। मैक्सवेल दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे। वह पिछले सीजन आईपीएल नहीं खेले थे। 


क्रिस मॉरिस

Advertisement

पिछले सीजन दिल्ली के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलेंगे। बेंगलोर ने उनके लिए 10 करोड़ खर्च किए हैं। उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ था। 


शेल्डन कॉटरेल

Advertisement

अपने आर्मी सैल्यूट के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉटरेल आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बाएं हाथ के इस गेंदबाज के लिए पंजाब ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले कॉटरेल कभी भी आईपीएल में नहीं खेले हैं। 


नाथन कुल्टर नाइल

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल को मौजूदा चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदकर अपने साथ जोड़ा। वह पिछले सीजन आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। वह पहले भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं। 

 

शिमरोन हेटमायर

Advertisement

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा थे। 


पीयूष चावला

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार पीयूष चावला को 6 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। चावला इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे।


सैम कुरेन 

Advertisement

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। कुरने पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे।


इयोन मॉर्गन

Advertisement

इंग्लैंड को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले विस्फोटक बल्लेबाज इयोन मॉर्गन को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा है। मॉर्गन ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेला था। 


मार्कस स्टोइनिस

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है। स्टोइनिस इसस पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम का हिस्सा थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार