क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक बेहतरीन ऑलराउंडर टीम की सबसे बड़ी ताकत होता है। अगर खिलाड़ी बल्लेबाजी ऑलराउंडर हातो है तो टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाज मिल जाता है औऱ अगर गेंदबाजी ऑलराउंडर को एक अतिरिक्त बल्लेबाज मिल जाता है। आज हम आपको बताएंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के टॉप 3 सबसे बेहरतरीन ऑलराउंडरों के बारे में। जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 से ज्यादा रन औऱ 500 विकेट हासिल किए हैं।  

Advertisement

जैक कैलिस (Jacques Kallis)  

Advertisement

साउथ अफ्रीका जैक कैलिस इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार हैं। कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 519 मैचों की में 25534 रन बनाए हैं। जिसमें टेस्ट में उन्होंने 13289 रन, वनडे में 11579 रन और टी-20 में 666 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 62 शतक और 149 अर्धशतक जड़े। 

इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 577 इंटरनेशनल विकेट चटकाए। इस दौरान टेस्ट में उन्होंने 292 विकेट वनडे में 273 विकेट औऱ टी-20 इंटरनेशनल में 12 विकेट अपने खाते में डाले हैं।  


शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan)

Advertisement

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक खेले गए 342 मैचों में 11933 रन बनाए हैं। जिसमें टेस्ट में 3930 रन, वनडे में 6436 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 1567 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 82 अर्धशतक जड़े हैं। 

गेंदबाजी में शाकिब ने 569 इंटरनेशनल विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट में उन्होंने 210 विकेट, वनडे में 266 विकेट औऱ टी-20 इंटरनेशनल में 92 विकेट अपने खाते में डाले हैं।


शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi)

Advertisement

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 524 मैचों में 11196 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 1716 रन, वनडे में 8064 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 1416 रन बनाए। इस दौरान अफरीदी ने 11 शतक और 51 अर्धशतक जड़े हैं। 

गेंदबाजी में उन्होंने कुल 541 इंटरनेशनल विकेट अपने खाते में डाले। जिसमें टेस्ट में 48 विकेट, वनडे में 395 विकेट और टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट चटकाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार