भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज से एजबेस्टन के मैदान पर होगा। दोनों ही टीमों ने इस सीरीज के लिए  मैदान पर जम के पसीना बहाया हैं। इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड और भारत के टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जिनके लिए यह पहला टेस्ट मैच किसी अग्नीपरीक्षा से कम नहीं होगा।

Advertisement

चेतेश्वर पुजारा

Advertisement

 टेस्ट मैचों में भारतीय मिडिल आर्डर बल्लेबाजी के स्तंभ चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ मैचों में अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाएं हैं। पुजारा को वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है लेकिन उनका हालिया फॉर्म भारत के लिए चिंता का सबब बना हुआ हैं। इस इंग्लैंड सीरीज के मद्देनजर पुजारा  इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट टीम डर्बीशायर  टीम से जुड़े जहाँ उन्होंने ग्लैममॉर्गन की टीम के खिलाफ डेब्यू करते हुए पहली पारी में 7 रन तो वहीं दूसरी पारी में शून्य(0) पर आउट हुए। दूसरे मैच में सर्रे के खिलाफ भी उनका बल्ला खामोश रहा और मैच में उन्होंने मात्र 16 रन बनाए थे। उन्होंने काउंटी में खेले गए 5 मैचों में महज 275 रन बनाए। इंटरनेशनल डेब्यू के बाद पुजारा ने भारत में तो खूब रन बरसाए है लेकिन विदेशी पिचों पर उन्हें हमेशा परेशानी आयी हैं। पुजारा अगर जल्दी ही फॉर्म में नहीं आते है तो भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में संघर्ष करती नजर आएगी और पुजारा को शुरुआती मैचों के बाद बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता हैं। 

किटन जेंनिंग्स

Advertisement

 युवा जेंनिंग्स ने भारत के खिलाफ साल 2016 में अपना टेस्ट डेब्यू किया और टेस्ट मैचों में अपने डेब्यू पर शतक लगाने वाले वो वर्ल्ड के 101 वे बल्लेबाज बने । जैसे भारत के लिए नंबर चार की बल्लेबाजी एक बड़ी परेशानी है वैसे ही इंग्लैंड की टीम भी पिछले कुछ सालों से कुक के ओपनिंग जोड़ीदार की तलाश कर रही हैं। इंग्लैंड ने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में मार्क स्टोनमैन में आजमाया लेकिन वो अपने बल्ले से ज्यादा दम नहीं दिखा सके और टीम में वापस जेंनिंग्स को बुलाया गया। अगर जेंनिंग्स भारत के खिलाफ शुरुआती मैचों में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन नहीं करते है तो इंग्लैंड की टीम रोरी बर्न्स को टीम में दाखिला दे सकती है जिन्होंने इंग्लैंड लायंस के कप्तान के तौर पर इंडिया ए के खिलाफ अपने बल्ले से जम के रन बरसाए थे।

 

आदिल रशीद 

मोंटी पनेशर और ग्रीम स्वान के संन्यास के बाद इंग्लैंड टीम टेस्ट मैचों में एक बेहतर स्पिन गेंदबाज के लिए जूझ रही हैं। आदिल रशीद ने लिमिटेड ओवर में इंग्लैंड के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन टेस्ट मैचों में वो अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाएं। आदिल रशीद का इंग्लैंड की टेस्ट में सेलेक्शन का मुख्य कारण है इंग्लैंड का हालिया गर्म मौसम जो आगामी टेस्ट सीरीज में स्पिनरों के लिए मददगार होगी। यहां तक कि इंग्लैंड की घरेलू टीम यॉर्कशायर के फैंस भी आदिल रशीद के चयन से इतने खुश नहीं हैं और अगर रशीद पहले मैच में गेंद से कोई कमाल नहीं करते हैं तो इंग्लैंड की टीम को उनके विकल्प के रूप में सोचना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार