आईपीएल 2023 की शुरुआत होने में लगभग एक हफ्ते का समय रह गया है। सभी टीमों टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जमकर पसीना बहा रही है। सभी टीमें मैदान पर अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन बनाने में भी जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kigns) को बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए है। 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर में टूटे पैर और टखने की सर्जरी कराने वाले बेयरस्टो के कुछ हफ़्ते में ठीक होने और चलने की उम्मीद है, लेकिन लंबे समय तक चोटिल रहने के कारण ईसीबी ने उन्हें आगामी आईपीएल सीजन के लिए एनओसी नहीं देने का फैसला किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि वो जून में होने वाली एशेज सीरीज में फिट रहे। तो हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें पंजाब की टीम बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने साथ जोड़ सकती हैं। 

Advertisement

1. डेविड मलान 

पंजाब की टीम जॉनी बेयरस्टो की जगह उनके ही देश के खिलाड़ी डेविड मलान को अपने साथ जोड़ सकती हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2021 में पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुका हैं लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। मलान के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। 

टी20 में उनके पास जिस तरह का अनुभव है पंजाब की टीम को उसका फायदा जरूर उठाना चाहेंगे। वहीं मलान भी इस लीग में अपने आपको साबित करना चाहेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 58 मैच खेले है और 134.07 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1810 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 15 अर्धशतक देखने को मिले है। 

Advertisement

2. ट्रेविस हेड 

एक और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हेड की बात करें तो वो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है और उन्हें टी20 का अच्छा खासा अनुभव है जिसका फायदा पंजाब को उठाना चाहिए। हेड को आईपीएल में खेलने का अनुभव भी है। अगर वो पंजाब किंग्स की टीम में आते है तो टॉप आर्डर को मजबूती मिलेगी।  

Advertisement

ट्रेविस हेड के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 101 मैच खेले है और 131.39 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2285 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 9 अर्धशतक लगाए है। आपको बता दे कि हेड ने आईपीएल 2023 की नीलामी में हिस्सा लिया था लेकिन उनको खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। 

3. रासी वैन डेर डूसन

 

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज रासी वैन डेर डूसन आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। इस सीजन में उन्होंने 3 मैच खेले थे लेकिन वो अपनी छाप छोड़ नहीं पाए थे। उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 22 रन बनाये थे। हालाँकि एक खराब सीजन से इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज की काबिलियत पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है। 

रासी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वो इस समय आईपीएल जैसी बड़ी लीग में अपनी उपयोगिता को साबित करने के लिए बेताब होगा। ऐसे में वो पंजाब किंग्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को 41 मैच में रिप्रेजेंट किया है और 128.73 के स्ट्राइक रेट से 1044 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक भी जड़े है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार