3 खिलाड़ी जो विराट की विदाई के बाद बन सकते हैं भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान

Updated: Sun, Jan 16 2022 15:09 IST
3 possible candidates to replace Virat Kohli as Test captain of Team India (Image Source: Twitter)

विराट कोहली ने शनिवार (15 जनवरी) को भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। कप्तान के तौर पर विराट की विदाई के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि अब कौन भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेगा। आइए नजर डालते हैं कौन इस रोल के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।  

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भारत के अगले टेस्ट कप्तान बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। रोहित को पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अंजिक्य रहाणे की जगह उप-कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि वह चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए। साल 2021 में उन्होंने टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। ओपनिंग करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया औऱ इंग्लैंड में अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया। विराट कोहली के बाद रोहित ने वनडे औऱ टी-20 टीम की कप्तानी भी संभाली है। हालांकि खराब फिटनेस रोहित के खिलाफ जा सकती है।

 

केएल राहुल

केएल राहुल ने दो आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी की है। रोहित के चोटिल होने के बाद उन्हें साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उन्होंने जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी वह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि लाल गेंद के क्रिकेट में कप्तानी का कम अनुभव उनके खिलाफ जा सकता है।

 

ऋषभ पंत  

पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जो आने वाले समय में संभवत: तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे। अगर सिलेक्टर्स ऐसा विकल्प चाहते हैं तो लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाल सके तो पंत के नाम पर विचार हो सकता है। 

Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads

हालांकि राहुल की तरह ही पंत के पास भी लाल गेंद के क्रिकेट में कप्तानी का खास अनुभव नहीं है। उन्होंने आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें