भारतीय क्रिकेट टीम 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी। सिलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए नए चेहरों से भरी युवा टीम चुनी है, जिसकी अगुआई शुभमन गिल करेंगे। वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे इस सीरीज के पहले दो मैच से बाहर हो गए हैं। फिर भी सिलेक्टर्स ने अनुभवी खिलाड़ियों की जगह युवा खिलाड़ियों की तरफ रुख किया और साईं सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया। 

Advertisement

इस सीरीज में कई स्टार खिलाड़ियों की अनदेखी की गई, जिसमें ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं, जो भारत के लिए तीनों फॉर्मेट्स में खेल चुके हैं। 

Advertisement

ईशान किशन

पिछले साल के अंतर में हुए साउथ अफ्रीका दौरे तक ईशान किशन भारत की तीनों फॉर्मेट की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई से से ब्रेक मांग, इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं। खबरों के बीसीसीआई द्वारा ईशान को झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया, लेकिन वह हार्दिक पांड्या के साथ आईपीएल 2024 की तैयारियों में लग गए। जिसके बाद बीसीसीआई ने उनका सैंट्रल कॉन्ट्रै्क्ट भी खत्म कर दिया था। 

उस समय कोच रहे राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया था कि घरेलू क्रिकेट खेलकर कर ही उनकी टीम में वापसी होगी। अब जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी सिलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया है। 

 

श्रेयस अय्यर

Advertisement

अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 में चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को भी सिलेक्टर्स ने इस सीरीज में मौका नहीं दिया। वह इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन शुरूआती दो मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया। फिर बीसीसीआई ने उनका सैंट्रल कॉन्ट्रै्क्ट भी खत्म कर दिया

अय्यर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी फाइनल भी खेले और उसमें शानदार पारी खेली। इसके बाद उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली। टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए आखिरी बार दिसंबर 2023 में खेला था। 

केएल राहुल

Advertisement

केएल राहुल ने डेढ़ साल से ज्यादा समय से भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वह भारत के लिए आखिरी बार इस फॉर्मेट में 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। बता दे कि राहुल टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं और उनके नाम दो शतक दर्ज हैं। उस लिस्ट में उनके आगे रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ही हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार