पाकिस्तान के खिलाड़ी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अपनी चचेरी बहन से शादी करने वाले हैं। बाबर आजम की शादी अगले साल होगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऐसे 5 क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने अपनी 'कजिन बहन' से ही शादी की हुई है।

Advertisement

शाहिद अफरीदी: पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपने मामा की बेटी  से शादी की है।  शाहिद अफरीदी ने 20 साल की उम्र में अपने सगे मामा की बेटी नादिया के साथ निकाह किया था। शाहिद और नादिया के 5 बेटियां हैं जिनके नाम अक्सा, अंशा, अजवा, असमारा और अरवा है।

Advertisement

 मुस्तफिजुर रहमान: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी चचेरी बहन सामिया परवीन शिमू से शादी की है। मुस्तफिजुर रहमान की पत्नी उस वक्त मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रही थीं। मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2019 मार्च में निकाह किया था।

 वीरेन्द्र सहवाग: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग और आरती अहलावत की शादी 2004 में हुई थी। आरती सहवाग की दूर की कजिन है।  आरती की बड़ी बहन ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि हमारी बुआ की शादी सहवाग के परिवार में उनके चचरे भाई  से हुई थी। इस शादी के बाद सहवाग और हमारी बुआ के बीच देवर-भाभी का रिश्ता हो गया था।

Advertisement

सईद अनवर: पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन लुबना से शादी की थी। सईद अनवर की पत्नी लुबना पेशे से एक डॉक्टर हैं। सईद अनवर अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश थे लेकिन 2001 में उनकी बेटी की असामयिक मौत से वह बुरी तरह टूट गए थे।

Advertisement

मोसद्देक हुसैन: बांग्लादेश के क्रिकेटर मोसद्देक हुसैन ने साल 2012 में अपनी चचेरी बहन शरमीन समीरा से शादी की थी। मोसद्देक हुसैन ने शुरुआती दिनों में अपने करियर में काफी नाम कमाया था। हालांकि, मोसद्देक हुसैन की शादी में सबकुछ ठीक नहीं रहा और उनपर पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार