पिछले कुछ समय में टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिले हैं। कई दिग्गजों को खराब फॉर्म या अन्य कारणों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया और कई नए चेहरों को मौका मिला। कुछ खिलाड़ी टीम से लंबे समय से बाहर भी चल रहे और इनका अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना मुश्किल लग रहा है। 

Advertisement

शिखर धवन

Advertisement

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शिखर धवन ने करीब एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। 37 साल के धवन आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में खेले थे। धवन टेस्ट टीम से पांच साल और टी-20 टीम से करीब ढाई साल से बाहर हैं। 37 पिछले 2 टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में मौका नहीं मिला। शुभमन गिल बतौर ओपनर अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं और बैकअप में ईशान किशन,यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ से युवा बल्लेबाज हैं, ऐसे में टीम इंडिया में उनकी वापसी मुश्किल लगती है।

इशांत शर्मा

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने लंबे समय से भारत के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेला। 35 साल के इशांत ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वह टी-20 टीम से 10 साल से औऱ वनडे टीम से 7 साल से बाहर हैं।

 

 दिनेश कार्तिक

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी मैच नवंबर 2022 में खेला था। आईपीएल के फॉर्म को देखते हुए कार्तिक को पिछले साल सिलेक्टर्स ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में मौका दिया था, लेकिन वह फ्लॉप साबित हुए। 38 साल के  वनडे औऱ टेस्ट टीम से वह लंबे समय से बाहर है। 

भुवनेश्वर कुमार

अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर भुवनेश्वर कुमार एक साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में शिरकत की थी। वह भारत के आखिरी बार टेस्ट में 5 साल पहले औऱ वनडे में करीब 2 साल पहले खेले थे। भारतीय टीम का मौजूदा पेस अटैक को देकर उनकी वापसी मुश्किल लग रही है। 

Advertisement

ऋद्धिमान साहा

Also Read: Live Score

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा करीब 2 साल से भारत के लिए नहीं खेले हैं। 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में वह आखिरी बार खेले थे और खराब फॉर्म के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। टेस्ट में विकेटकीपर के रोल के लिए फिलहाल भारत के पास ईशान किशन, केएल राहुल, केएस भरत हैं और आने वाले समय में ऋषभ पंत की वापसी होगी। ऐसे में साहा का भारत के लिए दोबारा खेल पाना थोड़ा मुश्किल लगता है।    

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार