12 जून,(CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दुनिया की नंबर 1 टीम भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए तैयार है। 14 जून से बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मेहमान टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर आंकी जा रही है। लेकिन अफगानिस्तान कि टीम के पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ एक एकमात्र टेस्ट मैच उलटफेर कर का मादा रखते हैं, आइए जानते हैं।
राशिद खान
दुनिया के नंबर 1 टी-20 गेंदबाज राशिद खान ने कुल 4 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, लेकिन वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट के बेस्ट स्पिनर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। राशिद इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा माने जा रहे हैं। देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर
असगर स्टानिकजाई
कप्तान टीम का स्तंभ बोता है। मार्च में जिम्बाब्वे में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में उनके बीमार होने के कारण अफगानिस्तान की टीम की हालत खस्ता हो गई थी। लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए टीम को ट्रॉफी जिताई और वर्ल्ड कप 2019 में जगह दिलाई।
मुजीब उर रहमान
मोहम्मद नबी
नबी ऑलराउडंरों की आईसीसी रैकिंग में वनडे में तीसरे और टी20 इंटरनेशनल में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ वह गेंदबाजी से विकेट भी हासिल करते हैं। नबी ने अब तक कुल 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 1932 रन बनाने के साथ उन्होंने 86 विकेट भी हासिल किए हैं।
मोहम्मद शहजाद