12 जून,(CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दुनिया की नंबर 1 टीम भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए तैयार है। 14 जून से बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में  मेहमान टीम भारत के मुकाबले काफी कमजोर आंकी जा रही है। लेकिन अफगानिस्तान कि टीम के पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ एक एकमात्र टेस्ट मैच उलटफेर कर का मादा रखते हैं, आइए जानते हैं। 

Advertisement

राशिद खान

Advertisement

दुनिया के नंबर 1 टी-20 गेंदबाज राशिद खान ने कुल 4 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, लेकिन वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट के बेस्ट स्पिनर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। राशिद इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा माने जा रहे हैं। देखें दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

असगर स्टानिकजाई

कप्तान टीम का स्तंभ बोता है। मार्च में जिम्बाब्वे में हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर  में उनके बीमार होने के कारण अफगानिस्तान की टीम की हालत खस्ता हो गई थी। लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए टीम को ट्रॉफी जिताई और वर्ल्ड कप 2019 में जगह दिलाई।

Advertisement

मुजीब उर रहमान

17 साल के स्पिनर मुजीब उर रहमान ने अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है। रविचंद्रन अश्विन के फैन मुजीब गेंद को दोनों तरफ घुमाते हैं। उन्होंने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद आईपीएल में भी अपना कमाल दिखाया और क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

मोहम्मद नबी

Advertisement

नबी ऑलराउडंरों की आईसीसी  रैकिंग में वनडे में तीसरे और टी20 इंटरनेशनल में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ वह गेंदबाजी से विकेट भी हासिल करते हैं। नबी ने अब तक कुल 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 1932 रन बनाने के साथ उन्होंने 86 विकेट भी हासिल किए हैं।

मोहम्मद शहजाद

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद लिमिटेड ओवर क्रिकेट में चौके-छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। शहजाद ने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 54.55 की औसत से 1582 रन बनाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 214 रन रहा है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार