क्रिकेट के मैदान पर अगर किसी भी टीम का कप्तान अपने बल्ले या गेंद से अच्छा प्रदर्शन करता है तो टीम का आधा से ज्यादा दबाव कम हो जाता है। अगर टीम का कप्तान बल्लेबाज है और वह शतक लगाता तो उससे बाकी टीम को भी अच्छा संदेश जाता है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले  टॉप 5 बल्लेबाज। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 
Advertisement

ग्रीम स्मिथ

Advertisement

सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाने वाले साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड हैं। स्मिथ ने अपने कप्तानी करियर में 109 मैच खेले जिसकी 193 पारियों में कुल 25 शतक लगाए हैं।

 

रिकी पोंटिंग

Advertisement

टेस्ट मैचों के इतिहास में सबसे सफल कप्तान ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 77 मैचों में कप्तानी की जिसकी 140 पारियों में उन्होंने कुल 19 शतक जमाए हैं।

 

विराट कोहली

Advertisement

टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में अपना शतक जड़ा। इस शतक के साथ उन्होंने टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान अपना 15 शतक जड़ा। उन्होंने यह कारनामा 36 मैचों के कप्तानी करियर की 58 पारी में किया।

 

स्टीव स्मिथ

Advertisement

वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने अपने टीम के लिए 34 मैचों में कप्तानी की जिसकी 60 पारियों में उन्होंने कुल 15 शतक जमाए हैं।

 

स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन कप्तानों में से एक स्टीव वॉ ने अपने करियर के दौरान कुल 57 मैचों में कप्तानी की जिसकी 83 पारियों में उन्होंने कुल 15 शतक जमाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार