Shubman Gill Record: भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs WI ODI Series) में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की और 3 मैचों में 2 शतक लगाकर 334 रन बनाए। गिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड (Player of the Series Award) से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ उनके नाम एक बेहद ही खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
एलीट लिस्ट में हुए शामिल: 27 वर्षीय शुभमन गिल ने भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके अपने करियर का 7वां ODI प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब जीता है। खास बात ये है कि इसी के साथ अब वो भारत के लिए ODI में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर पहुंच गए हैं।
गौरतलब है कि शुभमन गिल ने महान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और सौरभ गांगुली की बराबरी करके ये पायदान हासिल किया है। इन सभी ने भी अपने ODI करियर में 7-7 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते। इस लिस्ट में नंबर-1 की पॉजिशन पर लीज़ेंड सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 15 बार ये कारनामा किया है।
भारत के लिए सर्वाधिक POTS अवॉर्ड (वनडे)
- सचिन तेंदुलकर - 15
- विराट कोहली - 11
- युवराज सिंह - 07
- सौरव गांगुली - 07
- महेंद्र सिंह धोनी - 07
- शुभमन गिल - 07
टीम इंडिया ने जीती सीरीज: शुभमन गिल की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से धूल चटाई है। याद दिला दें कि इस सीरीज का पहला वनडे तिरुवनंतपुरम में खेला गया था जिसे भारत ने 41.4 ओवर में 296 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीता।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके बाद सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया जहां भारत ने 43.3 ओवर में 406 रनों का लक्ष्य चेज करके 8 विकेट से जीत दर्ज की। बात करें चंडीगढ़ में खेले गए आखिरी वनडे की तो यहां वेस्टइंडीज को जीत मिली और उन्होंने 352 रन हासिल करके भारत को 5 विकेट से हराया।