क्रिकेट के इतिहास ने कई ऐसे महान खिलाड़ी देखे हैं जिसे आज भी क्रिकेट प्रेमी यादों के झरोखों से याद कर इस जैंटलमैन गेम को हमेशा सम्मान देते रहते हैं । इसी महानत क्रम में साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस का नाम जुड़ गया है । जैक कैलिस ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अलग होते हुए क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। जैक कैलिस का नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें के क्रम में भारत के सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर आता है । क्रिकेट के इस दिग्गज ने 166 टेस्ट मैच खेलते हुए 55.37 की शानदार औसत के साथ 13,289 रनों का अंबार लगाया हुआ है । जिसमें कैलिस ने 45 शतकों का आंकड़ा पार किया है इसके साथ – साथ 58 अर्धशतक लगाकर अपने बल्लेबाजी का लोहा टेस्ट क्रिकेट में मनवाया है । टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कैलिस सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर है।  

Advertisement

14 दिसंबर 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने ना सिर्फ अपनी बल्ले का कमाल दिखाया बल्कि अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से चोटी के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है । टेस्ट मैचों में 292 विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने अपना नाम इस खेल के बेहतरीन ऑलराउंडर की सूची में शामिल करवा लिया । अपने 328 वनडे मैचों में 11579 रन बनाकर और 273 विकेट लेकर कैलिस ने जो कारनामा किया है वो अपने – आप में इस महान क्रिकेटर की दास्तान बयां करता है । 

Advertisement

गौरतलब है कि दिसंबर 2013 को डरबन में इंडिया के साथ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था । अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलते हुए इस महान खिलाड़ी ने शतक लगाया था । कैलिस के बारे में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने कहा था कि कैलिस सही मायने में पूर्ण क्रिकेटर है , उन्हें मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए देखने भर से भी आप बल्लेबाजी के गुण सीख सकते हैं । 

जैक कैलिस की तुलना वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स से होती है। जिनका बल्लेबाजी औसत टेस्ट मैचों में 50 से भी ज्यादा रहा था और बॉलिंग औसत 20 के आस–पास रहा था । 

टेस्ट  मैचों में अपने बल्लेबाजी से दीवार के नाम से मशहूर हुए राहुल द्रविड़ ने कैलिस के बारे में कहा था कि अगर टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन योगदान की बात की जाएगी तो कैलिस का नाम शीर्ष क्रम में जरूर लिया जाएगा । सन् 2013 में कैलिस को विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी उनका नाम चुना गया था । 

कैलिस ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा कि मैं 2015 का वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते थे पर श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद मुझको अहसास हुआ कि मैं अपना शत प्रतिशत क्रिकेट को नहीं दे पा रहा हूं । इसलिए मैनें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला किया है । अपने इस सन्यास का फैसला लेते समय अपने साथी खिलाड़ीयों का भी शुक्रिया अदा किया । 

Advertisement

जैक कैलिस घरेलू टी- 20 टूर्नामेंट जैसे इंडियन प्रीमियर लीग , सीडनी थंडर के तरफ से क्रिकेट को अपना योगदान देते रहेगें । 
Cricketnmore  महान बल्लेबाज जैक कैलिस को इनके शानदार क्रिकेट करियर के लिए बधाई देता है। 

( विशाल भगत )

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार