All You Need to Know for ICC Women's Cricket World Cup 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन का आगाज होने वाले है, जो भारत औऱ श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा । 30 सितंबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में कुल 8 टीम में हिस्सा लेंगी औऱ फाइनल मुकाबले 2 नवंबर को खेला जाएगा।  7 खिताब के ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है, वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है जिसने चार बार ट्रॉफी अपने नाम की है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम एक बार चैंपियन बनी है। भारत,पाकिस्तान, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका अभी भी अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तलाश में हैं। 

Advertisement

आइए जानते हैं आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 से जुड़ी सारी जानकारी

Advertisement

फॉर्मेट

महिला वर्ल्ड कप में कोई ग्रुप नहीं है, सभी टीमों को ग्रुप स्टेज के दौरान सात मैच खेलने होते हैं और फिर टेबल में टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। नॉकआउट राउंड में ग्रुप स्टेज के दौरान सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम चौथी रैंकिंग वाली टीम से भिड़ेगी, वहीं दूसरी और तीसरी रैंकिंग वाली टीम की टक्कर होगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच 2 नंवबर को खिताबी मुकाबला होगा। 

वेन्यू

भारत भर में कुल चार वेन्यू पर मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम) और डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई) शामिल हैं। वहीं श्रीलंका में सिर्फ एक वेन्यू पर मैच होंगे, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में। 

Advertisement

कितने मुकाबले

टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज को मिलाकर कुल 28 मैच खेले जाएंगे।  सिर्फ एक मैच को छोड़कर सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे। लेकिन इंग्लैंड औऱ न्यूजीलैंड के बीच 26 अक्टूबर को होने वाला मैच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहटी या कोलंबो मेऔर दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा।  फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई या कोलंबो में होगा। 

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए सभी टीमें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शांजिदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशी, सुमैया अख्तर

इंग्लैंड: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लॉट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फ़िलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।

Advertisement

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंगलिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोज़मेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु

Advertisement

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह।

रिजर्व: गुल फ़िरोज़ा, नजीहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे। 

Advertisement

रिजर्व: मियां स्मिट

श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंडिका दासनायका, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या।

रिजर्व: इनोशी फर्नांडो

Advertisement

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए प्राइज मनी

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी की तरफ से महिला वर्ल्ड कप के लिए कुल 13.88 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी की घोषणा की गई है। जो भारतीय रुपये में 122.5 करोड़ रुपये होते हैं। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन डॉलर मिलेंगे, जो भारतीय रुपए में 39.5 करोड़ रुपये होंगे। वहीं रनर अप टीम को 2.24 मिलियन डॉलर मिलेंगे यानी भारतीय रुपये में 19.77 करोड़ रुपए मिलेंगे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार