Australia womens cricket team
ऑस्ट्रेलिया ने किया भारत के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान, टीम को मिला नया ऑल फॉर्मैट कप्तान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली (Alyssa Healy) के रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की अगली ऑल फॉर्मैट कैप्टन का ऐलान कर दिया है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया ने सोफी मोलिनक्स को एलिसा हीली के उत्तराधिकारी के तौर पर कन्फर्म कर दिया है। ये ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम में एक बड़े लीडरशिप बदलाव का संकेत है। भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में हीली ही कप्तान की भूमिका निभाएंगी लेकिन टी-20 से मोलिनक्स अपने कप्तानी करियर की शुरुआत करेंगी।
मोलिनक्स भारत के खिलाफ आने वाली घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज़ के टी-20I लेग में आधिकारिक तौर पर अपनी कप्तानी शुरू करेंगी। भारत के खिलाफ होने वाली इस मल्टी फॉर्मैट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप कुछ ही महीने दूर है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया ने जल्दी से एक नया लीडर नियुक्त किया है।
Related Cricket News on Australia womens cricket team
-
VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई टीम में मच गई दहशत, टीम होटल में डिनर के दौरान दिखा चूहा
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को लोटपोट कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कैंप को उस समय घबराहट हुई जब विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago