1999 में हुए वर्ल्ड कप के 7वें संस्करण की मेजबानी इंग्लैंड ने की लेकिन कुछ मैच स्कॉटलैंड,नीदरलैंड और आयरलैंड में भी खेले गए। कुल 12 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को फाइनल में 8 विकेट से हराकर दूसरीं बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया।

Advertisement

टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया। ग्रुप 'ए' में साउथ अफ्रीका, भारत, जिम्बाब्वे,इंग्लैंड श्रीलंका तथा केन्या की टीमें एक दूसरें से भिड़ी। ग्रुप 'बी' में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश तथा स्कॉटलैंड के टीमों के बीच मुकाबला हुआ। ग्रुप स्टेज में सभी टीमें अपनी ग्रुप की अन्य टीमों से एक-एक बार भिड़ी।

Advertisement

इस मुकाबलें के बाद हर ग्रुप से ऊपर की टॉप-3 टीमों ने "सुपर सिक्स" में अपनी जगह बनाई। सुपर सिक्स में जगह बनाने वाली टीमों में भारत ,पाकिस्तान, ऑस्ट्रलिया, साउथ अफ्रीका,न्यूज़ीलैंड तथा जिम्बाब्वे की टीम शामिल रहीं। सुपर सिक्स में कई बेहद करीबी और कड़े मुकाबलें के बाद न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान,साउथ अफ्रीका तथा श्रीलंका की टीमें सेमीफाइनल की तरफ अग्रसर हुई। 

पहला सेमीफाइनल - न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान

पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेला गया। मैच में न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 241 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम ने 47.3 ओवरों में 1 विकेट गवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी (3/55) के लिए "मैन ऑफ द मैच" से नवाजा गया।

 
Advertisement

दूसरा सेमीफाइनल - ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका

बर्मिंघम के मैदान पर हुए दूसरें सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। ऑस्ट्रलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 213 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम भी 213 रनों पर ऑल आउट हो गयी।

बाद में ऑस्ट्रेलिया को "सुपर सिक्स" मुकबलें में साउथ अफ्रीका से बेहतर रनरेट के आधार पर विजेता घोषित किया गया। शेन वॉर्न को 29 रन पर 4 विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी के लिए "प्लेयर ऑफ द मैच" चुना गया।

Advertisement

फाइनल - पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

20 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम पर हुए फाइनल में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। दोनों टीमें इससे पहले एक-एक बार वर्ल्ड कप जीत चुकी थी। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवरों में 139 रनों पर ढ़ेर हो गई। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम ने महज 20.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए दूसरीं बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न को उनकी कमाल की गेंदबाजी (4/33) के लिए "मैन ऑफ द मैच" से नवाजा गया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को बल्ले और गेंद दोनों से ही जबरदस्त प्रदर्शन( 281 रन तथा 17 विकेट) के लिए "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" चुना गया। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार