Asia Cup 2023 India vs Nepal Stats Preview: भारत औऱ नेपाल के बीच सोमवार (4 सितंबर) को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2023 का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब भारत और नेपाल के बीच कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा।

Advertisement

पहली बार एशिया कप खेल रही नेपाल को पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 238 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पहला मुकाबला बिना किसी परिणाम के खत्म हो गया था। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला इस मैदान पर ही खेला गया था। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए जानते हैं।

Advertisement

विराट के 13000 रन

विराट कोहली अगर इस मैच में 98 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में उनके 13000 रन पूरे हो जाएंगे। इस फॉर्मेट में अब तक 4 खिलाड़ी ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। कोहली के पास सबसे तेज 13000 रन पूरे करने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने इसके लिए 321 पारियां खेली थी। वहीं कोहली अब तक 266 पारियों में 12902 रन बना चुके हैं।

रविंद्र जडेजा 200 विकेट

रविंद्र जडेजा को वनडे क्रिकेट में 200 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए 6 विकेट की दरकार है। जडेजा अब तक 177 मैच की 171 पारियों मे 194 विकेट ले चुके हैं। भारत के लिए इस फॉर्मेट में 200 या उससे ज्यादा विकेट 7 गेंदबाज ही हासिल कर पाए हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा के 10000 रन

रोहित शर्मा को वनडे में 10000 रन पूरे करने के लिए 152 रनों की जरूरत है। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी जैसे दिग्गजों ने ही भारत के लिए वनडे में इस आंकड़े को छूआ है। 

संदीप लामिचाने के 200 विकेट

Advertisement

संदीप लामिचाने को इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की दरकार है। नेपाल के लिए कोई गेंदबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है।

अक्षर पटेल के 150 विकेट

Also Read: India vs Pakistan, Live Updates

Advertisement

अक्षर पटेल को इंटरनेशऩल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की दरकार है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार