जानिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर है ये खिलाड़ी

Updated: Mon, Jul 23 2018 11:53 IST
Balls taken to score 200 in Men's ODIs (Google Search)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आजतक कुल 8 दोहरे शतक लगे है जिसमें रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर ,वीरेंद्र सहवाग ,मार्टिन गुप्टिल ,क्रिस गेल और फखर ज़मान ने एक -एक बार इस आकड़े को छुआ है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि किस खिलाड़ी ने सबसे कम गेंदों में यह कीर्तिमान बनाया है।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने 24 फरवरी साल 2015 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ कैनबेरा के मैदान पर महज 138 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था। गेल ने इस मैच में कुल 215 रन बनाये थे।

 

वीरेंद्र सहवाग

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने 8 दिसंबर साल 2011 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मात्र 140 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। उस मैच में सहवाग ने कुल 219 रन बनाये थे।

 

सचिन तेंदुलकर 

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 10 फरवरी साल 2009 को गवालियर के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 147 गेंदों में दोहरा शतक लगाया। सचिन वनडे क्रिकेट इतिहास में 200 रनों के आकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

 

फखर ज़मान

पकिस्तान के बाएं हाथ के ओपनर फखर ज़मान ने 20 जुलाई साल 2018 को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में ज़िम्बाबवे के खिलाफ 148 गेंदों में 200 रन बनाये। इस मैच में फखर ज़मान ने नाबाद 210 रन की पारी खेली।

 

रोहित शर्मा

भारत के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 2 बार 151 गेंदों पर 200 रन बनाये हैं। पहली बार रोहित ने  13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर 200 रन बनाये और उस मैच में रोहित ने कुल 264 रनों की पारी खेली जो की एक रिकॉर्ड है।

दूसरी बार रोहित ने श्रीलंका के ही खिलाफ मोहाली के मैदान पर 13 दिसंबर साल 2017 को मात्र 151 गेंदों में 200 रन बनाया और उस  मैच में रोहित ने नाबाद 208 रनों की पारी खेली।

 

मार्टिन गुप्टिल

न्यूज़ीलैण्ड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 21  मार्च साल 2015 को वर्ल्ड कप के दौरान वेलिंगटन के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 152 गेंदों में दोहरा शतक बनाया। उस मैच में गुप्टिल ने कुल नाबाद 237 रन बनाये थे।

 

रोहित शर्मा

भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2 नवंबर साल 2013 को बेंगलुरु के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दोहरा शतक महज 156 गेंदों में पूरा किया।  उस मैच में रोहित शर्मा ने 209 रनों की पारी खेली थी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें