भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता में खेले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही कोहली एंड कंपनी ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए। भारत के जो 9 विकेट गिरे, उसमें से तीन विकेट तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने लिए। इबादत ने विराट कोहली (136), रोहित शर्मा (21) और चेतेश्वर पुजारा (55) जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

जब इबादत ने विराट औऱ रोहित का विकेट लिया तो वह सेलिब्रेशन के दौरान ‘सैल्यूट’ करते हुए नजर आए। वह पहले गेंदबाज नहीं हैं जो विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन में सैल्यूट करते हैं। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल भी हर विकेट लेने के बाद सेना के सम्मान में सैल्यूट करते हैं। क्योंकि वह सेना का हिस्सा रहे हैं। इबादत के सैल्यूट के पीछे भी यही वजह है। 

Advertisement

25 साल के बांग्लादेशी तेज गेंदबाज इबादत साल 2014 से बांग्लादेश एयर फोर्स का हिस्सा हैं। 

इबादत ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “ मैं बांग्लादेश एयरफोर्स में काम करता हैं। उन्हें मेरा सैल्यूट एक श्रद्धांजलि है।

इबादत ने ये भी बताया कि पहले वो ऐसा नहीं किया करते थे, लेकिन बांग्लादेशी टीम के उनके साथी खिलाड़ी महमादुल्लाह ने उन्हें एक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान उन्हें ऐसे सेलिब्रेट करने को कहा था। 

इबादत ने कहा “ महमादुल्लाह ने एक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान मुझे कहा था कि जब भी मैं कोई विकेट लूं तो सैल्यूट करना चाहिए क्योंकि मैं एयर फोर्स से जुड़ा हुआ रहा हूं। 

Advertisement

बता दें कि इबाद स्पोर्ट्स कोटे से बांग्लादेश एयरफोर्स में शामिल हुए थे। लेकिन वो वहां क्रिकेट नहीं बल्कि वालीबॉल खेलते हैं। वह अभी भी एयरफोर्स के लिए वालीबॉल खेलते हैं और जब भी वह बांग्लादेश क्रिकेट टीम में चुने जाते हैं तो उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए खासतौर पर एयरफोर्स से इजाजत लेनी पड़ती है। 

इबादत ने अब तक तीन टेस्ट मैच ही खेले हैं और उनका कहना है कि विराट कोहली का विकेट उनके अबतक के करियर का सबसे बड़ा विकेट है।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार