England vs India 1st Test Stats Preview: भारत औऱ इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुभारंभ 4 अगस्त को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 126 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 48 औऱ भारत ने 29 मैच जीते हैं, जबकि 49 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड्स बन सकते हैं, आइए डालते हैं एक नजर।

Advertisement

सबसे तेज 23000 रन

Advertisement

विराट कोहली अब तक 484 इंटरनेशनल पारियों में 22875 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 125 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 23000 इंटरेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन

जो रूट 22 रन बनाते ही इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। रूट के नाम 15716 रन दर्ज हैं, इस मामले में वह पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। कुक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15737 रन बनाए हैं। 

भज्जी से आगे निकलने का मौका

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन 5 विकेट हासिल करते ही हरभजन सिंह (417) को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर

जेम्स एंडरसन ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 617 विकेट चटकाए हैं। तीन विकेट हासिल करते ही वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 

Advertisement

लॉयड को पछाड़ने के करीब

विराट कोहली ने बतौर कप्तान 36 टेस्ट मैच जीते हैं। अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता था तो वह क्लाइल लॉयड (36) को पछाड़कर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

सबसे ज्यादा जीत

Advertisement

जो रूट अगर पहला टेस्ट मैच जीत जाते हैं तो इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। इस लिस्ट में वह माइकल वॉन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 26 टेस्ट जीते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार