Fastest First Class Centuries By Indians: असम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी रियान (Riyan Parag) पराग ने सोमवार (8 जनवरी) को छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2023-24 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए, आइए जानते हैं कौन-कौन हैं शामिल।

Advertisement

शक्ति सिंह (Shakti Singh)

Advertisement

बतौर भारतीय सबसे तेज फर्स्ट क्लास शतक जड़ने का रिकॉर्ड शक्ति सिंह के नाम है। 1990-91 के सीजन में हरियाणा के खिलाफ हुए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हुए उन्होंने 45 गेंदों में शतक जड़ा था।

 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। 2016-17 सीजन में झारखंड के खिलाफ हुए मुकाबले में दिल्ली की टीम के लिए खेलते हुए पंत ने 48 गेंदों में शतक पूरा किया था।

यूसुफ पठान (Yusuf Pathan)

Advertisement

विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे यूसुफ पठान ने 51 गेंदों में फर्स्ट क्लास शतक जड़ा है। 2007-08 सीजन में वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ यह तूफानी शतक लगाया था।

रियान पराग (Riyan Parag)

रियान पराग ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 2023-24 के मुकाबले में 56 गेंदों में शतक पूरा किया। यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। पराग ने 87 गेंदों में 11 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 155 रन की पारी खेली। 

Advertisement

राजेश बोराह (Rajesh Borah)

Also Read: Live Score

राजेश बोराह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।  1987-88 सीजन में त्रिपुरा के खिलाफ हुए मैच में असम के लिए खेलते हुए राजेश ने 56 गेंदों में शतक जड़ा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार