इतिहास में कई ऐसी पित्रा-पुत्र की जोड़ी रही हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेला है। रोजर बिन्नी-स्टुअर्ट बिन्नी, ज्यॉफ मार्श और उनके बेटे मिचेल और शॉन मार्श,  क्रिस ब्रॉड और उनके बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉड लैथम और टॉम लैथम। लेकिन दो बार ऐसा हुआ है जब पिता और पुत्र की जोड़ी ने दो अलग-अलग देशों के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेला। 

Advertisement

इस लिस्ट में पहली पिता-पुत्र की जोड़ी है डॉन प्रिंगल और डेरेक प्रिंगल की। पिता डॉन ने 1975 वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका के लिए दो मैच खेले थे। वहीं उनके बेटे डेरेक 1987 और 1992 वर्ल्ड कप में रनरअप रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा थे।

Advertisement

दूसरी पिता पित्र की जोड़ी जो दो अलग-अलग देशों के लिए वर्ल्ड कप खेली, वो है केविन कुरेन और टॉम कुरेन। केविन 1983 और 1987 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम के लिए खेले थे और उन्होंने 11 मैच खेले थे। केविन के बड़े बेटे टॉम 2019 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। हालांकि टॉम को पूरे वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 

Also Read: Live Score

बता दें कि केविन के छोटे बेटे सैम कुरेन भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप इतिहास में एक और बार यह खास रिकॉर्ड बनने वाला है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार