शनिवार (26 दिसंबर) को 6 टीमों के बीच टेस्ट मैच की शुरूआत हुई। न्यूजीलैंड-पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan) के बीच माउंट माउंगानुई में, भारत-ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबर्न में और साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (South Africa vs Sri Lanka) के बीच सेंचुरियन के मैदान पर। इन सभी टीमों के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के शानदार शनिवार में कुछ ऐसा हुआ जो इस फॉर्मेट के 143 सालों के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक ही दिन तीन विकेटकीपर कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरे हैं।

Advertisement

टिम पेन ऑस्ट्रेलिया और क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के नियमित टेस्ट कप्तान है। जबकि बाबर आजम चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

बता दें कि मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं।  

न्यूजीलैंड ने यहां बे ओवल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 222 रनों के साथ किया है।

वहीं सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले दिन का खेल जारी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार