क्रिकेट दिन प्रति दिन रोमांचक होता जा रहा है। आज के समय के बल्लेबाज़ अपनी बल्लेबाज़ी से कई करिश्में भी दिखा रहे हैं लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ बिना खता खोले पवेलियन लौटना पसंद नहीं करता।

Advertisement

ऐसे में चलिए जानते हैं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा दफा डक पर आउट होने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़।

 
Advertisement

सनथ जयसूर्या 
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ओपनर का नाम इस लिस्ट में होना सभी को हैरान करने वाला है। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यदा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसर्या के नाम है।

मैच - 445 , रन - 13,430, डक आउट - 34 , एवरेज - 32.36

 

Advertisement

शाहिद अफरीदी 
पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े और दिग्गज ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जिसे फैन्स बूम बूम अफरीदी के नाम से भी जाने जाते हैं।  

मैच - 398 , रन - 8064 , डक आउट - 30 , एवरेज - 23.57

 

वसीम अकरम 
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम जो की अपनी स्विंग गेंदबाज़ी के बल पर बल्लेबाज़ों को परेशांन किया करते थे उन्हें भी उनके करियर में कई बार डक पर आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा है। 

Advertisement

मैच - 280 , रन - 3717 , डाक आउट - 28, एवरेज - 16.52

 

महिला जयर्धने 
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान महिला जयर्धने का नाम श्रीलंका के इतिहास के सबसे अच्छे बल्लेबाज़ों में आता है लेकिन फिर भी कई बार अपनी खराब फॉर्म के चलते उन्हें पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा है और वह भी बिना खता खोले।

मैच - 448, रन - 12,650, डक आउट - 28, एवरेज - 33.37

 
Advertisement

मुथैया मुरलीधरन 
क्रिकेट की दुनिया के के महान स्पिनर श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन की बल्लेबाज़ी से तो दुनिया वाकिफ है।

सभी जानते हैं की मुरलीधरन बल्लेबाज़ी के माले में जीरो थे और साथ ही हमेशा निचले क्रम पर बल्लेबाज़ी करने आते थे। अपने वनडे करियर में मुरलीधरन 25 दफा डक का शिकार बने हैं। 

मैच - 350 , रन - 674, डक आउट - 25, एवरेज - 6.80

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार