4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की जिले में जन्में भारत के युवा विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज अपना 22वां बर्थडे मना रहे है। पंत को टीम इंडिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है। लेकिन छोटे से करियर में पंत के नाम ऐसे कुछ रिकार्ड्स है जो धोनी के नाम पर भी नहीं है। ऐसे में आइये आज जानते है उन रिकॉर्ड्स के बारें में।

Advertisement

टेस्ट में सबसे तेज 50 शिकार

Advertisement

एमएस धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में जाहिर खान, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह जैसे महान गेंदबाजों के सामने विकेटकीपिंग करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 शिकार 15 मैचों में पूरे किए है। लेकिन ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे 50 शिकार करने के लिए महज 11 मैच खेले है।

 

इंग्लैंड में शतक

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट करियर में एक भी शतक विदेशी धरती पर नहीं लगाया है। लेकिन ऋषभ पंत ने अपने पहले ही विदेशी दौरे पर शतक लगाया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक लगाते हुए 114 रनों की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया में भी शतक

Advertisement

ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत में पहले इंग्लैंड के जमीन पर शतक लगाया और बाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर शतक लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने सिडनी टेस्ट में 159 रनों की पारी खेली थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भारतीय सरजमी पर अच्छा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में उनके नाम एक भी शतक नहीं है।

 

एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच

ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट सीरिज में कुल 20 कैच पकड़े थे जो कि किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड है। धोनी अपने टेस्ट करियर में ये कारनामा नहीं कर पाए थे। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा स्कोर

ऋषभ पंत के नाम इंटरनेशनल टी-20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय विकेटकीपर एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रनों की पारी खेली थी। वहीं इंटरनेशनल टी20 मैच में धोनी का उच्चतम स्कोर 56 रन है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार