भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक युवराज सिंह आज (12 दिसंबर) अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप जिताने में सबसे अहम रोल निभाया था। उन्होंने इस साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणी की। उनके बर्थडे के इस खास मौके पर जाए आइए जानते हैं उनके 5 अनोखे रिकॉर्ड।

Advertisement

1 ओवर में 6 छक्के

Advertisement

युवराज सिंह अकेले खिलाड़ी हैं,जिसने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के जड़े हैं। युवी ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। 


2. सबसे तेज अर्धशतक

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी युवराज के नाम है। युवी ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। 


ऐसा करने वाले अकेले खिलाड़ी

Advertisement

युवराज एक आईपीएल सीजन में दो हैट्रिक लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। साउत अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए आईपीएल 2009 में युवी ने पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर औऱ फिर डेक्कन चाजर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। 


दो मैन ऑफ द सीरीज

युवराज अकेले खिलाड़ी है जिसने अंडर 19 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप कप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है। युवराज साल 2000 में श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में औऱ फिर 2011 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे।   


Advertisement

सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच

युवराज के नाम एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। युवी ने 2011 वर्ल्ड कप में 4 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते थे। रोहित शर्मा ने 2019 में 4 बार यह खिताब जीतकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके अलावा श्रीलंका के अरविंद डी सिल्सा (1996) और साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर (1999) ने एक वर्ल्ड कप में 4 बार यह खिताब जीता है। 


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार