तेज गेंदबाज दीपक चहर के छह विकेट के दम पर भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 30 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 19.2 ओवर में 144 रनों पर ढेर हो गई।

Advertisement

इस मुकाबले में 6 बड़े रिकॉर्ड भी बने,आइए नजर डालते हैं उनपर। 

Advertisement

बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन

दीपक ने 3.2 ओवरों में 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में किसी भी गेंदबाजी द्वारा किया गया ये बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज अजंता मेंडिस का रिकॉर्ड तोड़ा। मेंडिस ने 18 सितंबर 2012 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 

हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय

दीपक ने इस मुकाबले में हैट्रिक भी चटकाई। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। 

 
Advertisement

ऐसा करने वाले चौथे भारतीय

दीपक एक टी-20 इंटरनेशनल में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल,कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने ये कारनामा किया है। 

सबसे तेज 50 विकेट

Advertisement

युजवेंद्र चहल भारत के लिए सबसे तेज 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। चहल ने 34 मैचों में ये कारनामा किया है। 

50 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने

चहल भारत के लिए 50 टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 52 और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 51 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

नईम ने खेली सबसे बड़ी पारी

मोहम्मद नईम ने भारत के खिलाफ 81 रन की पारी खेली, जो भारत के खिलाफ किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले शब्बीर रहमान ने 2018 में भारत के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में 77 रन बनाए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार