डबलिन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने आयरलैंड को 76 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बल्ले से, वहीं कुलदीप यादव और यजवेंद्र चहल ने गेंद से कमाल दिखाया। इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी बने, आइए जानते हैं। 

Advertisement

भारत ने की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी

Advertisement

इंटरनेशनल टी20 में सबसे ज्यादा 200 रनों का आंकड़ा छूने वाली टीमों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इंटरनेशनल टी-20 में 10 बार 200 से ज्यादा रन बनाए है और कल भारत ने 208 रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के आगे साउथ अफ्रीका की टीम है जिसने टी-20 इंटरनेशनल में  11 बार ये कारनामा किया है। देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

 

रोहित बने 10 हजारी

97 रन की शानदार पारी खेलकर रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए हैं। ये मुकाम हासिल करने वाले वह भारत के 13वें खिलाड़ी हैं। 

 
Advertisement

साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहीत और शिखर की जोड़ी ने आयरलैंड के गेंदबाजों पर धावा बोलते हुए पहले विकेट के लिए 16 ओवरों में 160 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ वो टी-20 इंटरनेशनल में 2 बार 150 रनों की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बने। इससे पहले इन दोनों  ने साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में ओपनिंग करते हुए 158 रन जोड़े थे।

 
Advertisement

1000 रन बनाने वाली दूसरी जोड़ी

रोहित और धवन ने बतौर ओपनिंग जोड़ी टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। इससे पहले टी-ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन और डेविड वार्नर की सलामी जोड़ी ने 1000 रन पूरे किए है।

 

धोनी और सुरेश रैना ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Advertisement

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना 100वा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला और इस मैच में धोनी और रैना ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। धोनी और रैना भारत के तरफ से उसके इंटरनेशनल टी-20 का पहला और 100वा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार