16 फरवरी,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरूआत 21 फरवरी से वैलिंग्टन में होगी। इस सीरीज में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 120 पॉइंट्स दांव पर होंगे। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत  360 पॉइट के साथ पहले नंबर और न्यूजीलैंड 60 पॉइट के साथ पांचवें नंबर पर काबिज है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने विदेशी धरती पर पहली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में ही जीती थी। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच कैसा रहा है रिकॉर्ड


Advertisement

जीत औऱ हार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 58 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारत ने 21 औऱ न्यूजीलैंड ने सिर्फ 10 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि 26 मैच ड्रॉ और 1 रद्द हुआ है। 


सबसे बड़ी जीत

भारत ने नवंबर 2010 में नागपुर में केले गए टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को एक पारी और 198 रनों से हराया था।


Advertisement

सबसे ज्यादा रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ ने बनाए हैं। द्रविड़ ने 15 मैचों की 28 पारियों में 63.80 की औसत से 1659 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 222 रन रहा है।


सबसे बड़ी पारी

Advertisement

दोनों के बीच इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी ब्रैंडन मैकुलम ने खेली है। मैकुलम ने फरवरी 2014 में भारत के खिलाफ वैलिंग्टन टेस्ट मैच में 559 गेंदों में 302 रन की पारी खेली थी।


सबसे ज्यादा विकेट

दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर रिचर्ड हैडली हैं। हैडली ने 14 मैचों की 24 पारियों में 65 विकेट चटकाए हैं।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार