भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 32वां बर्थडे मना रहे हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के लिए कई बेमिसाल पारियां खेली है। 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित के बारे में आइये जानते है कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

इन 4 भाषाओं के महारथी

Advertisement

रोहित शर्मा महाराष्ट्र से है लेकिन उनकी माँ विशाखापत्तनम से है। यही कारण है कि रोहित बहुत ही तेजी और सरलता से हिंदी , इंग्लिश , तेलगु तथा मराठी बोल सकते है।

इस पारी के बाद सुर्खियों में आये

रोहित शर्मा तब सुर्खियों में आये जब वो टी-20 क्रिकेट में शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनें। शर्मा ने मुंबई की ओर से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ साल 2006 में 45 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी।

इस मामले में सबसे आगे

Advertisement

रोहित शर्मा ने 29 अक्टूबर साल 2018 को वनडे क्रिकेट में 7वीं बार 150 रन बनाने का कारनामा किया। सचिन और वार्नर दोनों ने ही वनडे में 5-5 बार 150 रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है।

 

नामुमकिन होगा यह रिकॉर्ड तोड़ना

रोहित शर्मा के नाम वनडे मैचों में 3 दोहरा शतक लगाने का वर्ल्ड रेकॉर्ड है। इसमें से 2 दोहरे शतक श्रीलंका के विरुद्ध तो वहीं 1 दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आया है। यह एक ऐसा रेकॉर्ड है जो शायद ही कोई बल्लेबाज अपने वनडे करियर में तोड़ पाए।

Advertisement

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

रोहित शर्मा ने 13 नवंबर साल 2014 को श्रीलंका के विरुद्ध हुए वनडे मैच में 264 रन बनाए थे। यह वनडे में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

एक पारी में सर्वाधिक छक्के -चौके लगाने का रिकॉर्ड

Advertisement

रोहित शर्मा के नाम एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी के दौरान मैच में कुल 16 छक्के लगाए। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी के दौरान रोहित के बल्ले से कुल 33 शानदार चौके निकले।

टी-20  इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल टी20 में कुल 3 शतक लगाए है। उनके ये शतक श्रीलंका , साउथ अफ्रीका तथा इंग्लैंड के खिलाफ आये है। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने भी टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक जमाए है।

Advertisement

इस स्टार क्रिकेटर से मिलने के लिए छोड़ा था स्कूल

रोहित शर्मा अपने स्कूल के दिनों में भारत के पूर्व ओपनिंग विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से मिलने के लिए स्कूल से भाग गए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार