आज क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक श्रीलंका के कुमार संगाकारा अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं। संगाकारा का जन्म 27 अक्टूबर साल 1977 को श्रीलंका के मटल शहर में हुआ। आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

Advertisement

टेस्ट मैचों में सबसे तेज

Advertisement

कुमार संगाकारा टेस्ट मैचों में 8,000, 9,000 तथा 11,000 रन पूरा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज हैं।

वर्ल्ड कप में बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुमार संगाकारा वर्ल्ड कप में लगातार मैचों में चार शतक जमाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह कारनामा साल 2015 वर्ल्ड कप में किया था।  ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS  


जयवर्धने संग बनाया यह रिकॉर्ड

Advertisement

कुमार संगाकारा ने अपने हमवतन महेला जयवर्धने के साथ मिलकर टेस्ट मैचों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की हैं। उन दोनों ने साउथ  अफ्रीका के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 624 रनों की साझेदारी की हैं।

डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

संगाकारा ने टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 11 दोहरे शतक लगाएं है तो वहीं ब्रैडमैन के नाम 12 शतक हैं।


Advertisement

सचिन के बाद दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज

कुमार संगाकारा महान बल्लेबाज सचिन के बाद वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरें बल्लेबाज है। उन्होंने 404 मैचों में 14,234 रन बनाएं है तो वहीं सचिन ने 463 मैचों में 18,426 रन बनाएं हैं।

वनडे के सबसे कामयाब विकेटकीपर

Advertisement

कुमार संगाकारा वनडे मैचों में सबसे सफल विकेटकीपर हैं। उन्होंने 404 मैचों में विकेट के पीछे कुल 482 शिकार किये हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार