पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक शोएब मलिक आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। मलिक एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ साथ एक प्रभावशाली स्पिनर भी हैं। मलिक का जन्म 1 फरवरी साल 1982 को  पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ हैं। आइये आज जानते है शोएब मलिक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन

Advertisement

शोएब मलिक के नाम पाकिस्तान के तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड हैं। मलिक ने पाकिस्तान के तरफ से अभी तक 107 मैच खेले हैं जिसकी 100 पारियों में 31.11 की औसत से कुल 2178 रन बनाए हैं। 

 

यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर

शोएब मलिक 2 जुलाई साल 2018 को 100 इंटरनेशनल टी20 मैच खेलने वाले वर्ल्ड के पहले पुरुष क्रिकेटर बनें। 

 

बतौर गेंदबाज किया अपना डेब्यू

Advertisement

शोएब मलिक भले आज वर्ल्ड क्रिकेट के नामी बल्लेबाजों में जाते है लेकिन उन्होंने अपने वनडे और टेस्ट दोनों  डेब्यू  बतौर स्पिन गेंदबाज ही किया हैं। मालिक ने साल 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह के मैदान पर अपना वनडे तथा साल 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ मुल्तान के मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया हैं।

 

अनोखा कीर्तिमान

शोएब मालिक का नाम वर्ल्ड क्रिकेट के उन गिने चुने क्रिकेट खिलाड़ियों में आता है जिन्होंने अपनी टीम के लिए 1 से लेकर 10 तक सभी पायदान पर बल्लेबाजी की हैं। मलिक के नाम ये कारनामा साउथ अफ्रीका के लांस क्लूजनर , श्रीलंका के हसन तिलकरत्ने  तथा पाकिस्तान के अन्य ऑलराउंडर अब्दुल रज्ज़ाक ने किया हैं।

 
Advertisement

विवादों में रहे

साल 2001 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मालिक पर अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए आरोप लगाया। साल 2004 में आईसीसी ने उनके गेंदबाजी पर सवाल उठाए लेकिन बाद में उन्होंने गेंदबाजी करने के लिए हरी झंडी दे दी। मालिक पर साल 2010 में अपनें टीम के कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ झगड़ें के कारण 1 साल का बैन लगा लेकिन दो महीनें बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने  यह बैन हटा दिया

क्रिकेट के मैदान के बाहर मालिक भी एक बड़ी विवाद का हिस्सा रहें। जिस साल शोएब मलिक ने इंटरनेशनल टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी करने का एलान किया, उसी दौरान हैदराबाद की एक लड़की आएशा सिद्दीकी ने मीडिया में यह खुलासा किया कि मालिक ने उनके साथ मोबाइल पर ही शादी का कबूलनामा पढ़ा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार