इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के नंबर 1 ऑलराउंडर जैक कैलिस आज अपना 44वां बर्थडे मना रहे है। 16 अक्टूबर साल 1975 को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुआ था। कैलिस ने लगभग 20 साल लंबे करियर में साउथ अफ्रीका को कई बार अकेले अपने दम पर जीत दिलाई। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Advertisement

इसलिए बदल दी अपनी जर्सी

Advertisement

जब कैलिस ने क्रिकेट की शुरुआत की तब वो 65 नंबर की जर्सी पहना करते थे लेकिन जब उनके पिता की मौत 65 वर्ष की उम्र में हुई तब उन्होंने वो जर्सी पहननी बंद कर दी। बाद में वो 3 नंबर की जर्सी पहन कर मैदान पर आने लगे।

बहन थी चीयरलीडर

साल 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल में जैक कैलिस की बहन चीयरलीडर की भूमिका में थी। कैलिस तब बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के तरफ से खेलते थे और उनकी बहन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चीयरलीडर थी।

ये कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के बाद जैक्स कैलीस लगातार 5  टेस्ट मैचों में 5 शतक जमाने वाले दूसरें बल्लेबाज बने। साथ ही उन्होंने साल 2004 में टेस्ट मैच में 24 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया जो पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मिस्बाह उल हक ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंदों में लगाकर तोड़ा।

 

ये साल रहा सबसे खास

साल 2005 जैक कैलिस के लिए सबसे शानदार रहा। उस साल उन्होंने टेस्ट मैचों में 1288 रन बनाए जिसके लिए उन्हें "आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर" और "जॉइंट प्लयेर ऑफ आईसीसी" का खिताब मिला।

Advertisement

2008 में तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड

साल 2006 में कैलिस ने वेस्टइंडीज के पूर्व बेहतरीन ऑलराउंडर गैरी सोबर्स के बाद टेस्ट मैचों में 200 विकेट तथा 8000 रन बनाने वाले दूसरें खिलाड़ी हुए।

ये अनोखा कारनामा किया

Advertisement

जैक कैलिस ने अपने करियर का 150वां मैच भारत के खिलाफ खेला। वो अपने 150वें मैच में 150 रन बनाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज है। उन्होंने उस मैच में 224 रनों की पारी खेली जो कि टेस्ट में उनका सरवोच्च स्कोर है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार