IPL 2024 Auction: 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले सभी 10 फेंचाइजियों ने रिटेन औऱ रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। लिस्ट के ऐलान के बाद मुंबई इंडिंयस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। गुजरात ने आईपीएल 2022 में अपने डेब्यू सजन में पांड्या को कप्तान बनाया था। उनके नेतृत्व में गुजरात पहले ही सीजन में चैंपियन बनी और दूसरे सीजन में फाइनल में पहुंची। 

Advertisement

इसके अलावा एक और ट्रेड हुआ, कैमरून ग्रीन मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर गए। बैंगलोर ने पिछले सीजन मुंबई ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। आइए जानते हैं अगले ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए फाइनल खिलाड़ियों की लिस्ट और किस ट्रेडम के पास पर्स में कितना पैसा है। 

Advertisement

रिटेन खिलाड़ियों की अपडेट लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स के किए गए खिलाड़ी: अजय मंडल, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे।

दिल्ली कैपिटल्स के किए गए खिलाड़ी: अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल, डेविड वार्नर, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ललित यादव, लुंगी एंगिडी, मिचेल मार्श, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ , ऋषभ पंत, सैयद खलील अहमद, विक्की ओस्तवाल, यश धुल। 

गुजरात टाइटन्स रिटेन किए गए खिलाड़ी: अभिनव सदारंगानी, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुबमन गिल, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के किए गए खिलाड़ी: आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, जेसन रॉय, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के किए गए खिलाड़ी: अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल (ट्रेड), के. गौतम, केएल राहुल, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, नवीन उल हक, निकोलस पूरन, प्रेरक मांकड़, क्विंटन डी कॉक, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, युद्धवीर चरक।

मुंबई इंडियंस के किए गए खिलाड़ी: आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, जेसन बेहरेनडोर्फ, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय सिंह, एन. तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, रोहित शर्मा, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड), शम्स मुलानी, सूर्य कुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, हार्दिक पंड्या (ट्रेड)।

Advertisement

पंजाब किंग्स रिटेन किए गए खिलाड़ी: अर्शदीप सिंह, अथर्व ताइदे, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, कैगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, राहुल चाहर, ऋषि धवन, सैम कुरेन, शिखर धवन, शिवम सिंह, सिकंदर रजा, विदवथ कावेरप्पा।

राजस्थान रॉयल्स के किए गए खिलाड़ी: एडम ज़म्पा, अवेश खान (ट्रेड), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल राठौड़, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, संजू सैमसन, शिम्रोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जयसवाल, युजवेंद्र चहल ।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के किए गए खिलाड़ी: आकाश दीप, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, हिमांशु शर्मा, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), मोहम्मद सिराज, राजन कुमार, रजत पाट्रेडदार, रीस टॉपले, सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, विशाक विजय कुमार, विल जैक्स, कैमरून ग्रीन (ट्रेड) ।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसन, मयंक अग्रवाल, मयंक मार्कंडेय, नितीश कुमार रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, सनवीर सिंह, शाहबाज़ अहमद (ट्रेड), ट्रेड. नटराजन, उमरान मलिक, उपेंद्र सिंह यादव, वाशिंगटन सुंदर।

किस टीम के पास है कितना पैसा

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑक्शन के लिए गुजरात टाइटंस के पर्स में सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के पास 34 करोड़ और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 32.7 करोड़ हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में सबसे कम 13.15 करोड़ हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार