IPL Head Coach Salary: आईपीएल में कोचिंग इंटरनेशनल मैचों की कोचिंग से काफी अलग है। यह मुख्य रूप से इसलिए है क्योंकि कोच को एक ही समय में युवाओं और दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ हैंडल करना होता है। इसके अलावा खिलाड़ी भी अलग-अलग देशों के होते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में प्रत्येक फ्रेंचाईजी अपने कोच को कितनी रकम देती है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: SRH टीम के हेड कोच ट्रेवर बेलिस हैं। हैदराबाद का मैनेजमेंट अपने कोच को उनकी सेवाओं के लिए एक सीजन में 2.25 करोड़ की रकम देता है। ट्रेवर बेलिस इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ बहुत सफल रहे हैं। उन्होंने विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Advertisement

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस के हेड कोच श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाईजी महेला जयवर्धने को एक सीजन में कोचिंग के लिए 2.30 करोड़ की रकम देता है। 

राजस्थान रॉयल्स: ट्रेवर पैनी राजस्थान रॉयल्स के लीड अस्सिटेंट कोच हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम में हेड कोच की कोई पॉजिशन नहीं है। ट्रेवर पेनी की टीम में अहम भूमिका है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के पास युवाओं की अधिकता है। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें 3.4 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: शाहरुख खान की टीम केकेआर के हेड कोच न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कलम है। ब्रेंडम मैक्कलम को उनकी सेवाओं के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स से उन्हें 3.4 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। केकेआर ने 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पॉटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं। रिकी पॉटिंग आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कोचों में से एक हैं। रिकी पॉटिंग को उनकी सेवाओं के लिए दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 3.5 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। दिल्ली की टीम अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।

चैन्नई सुपर किंग्स: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समसे से चैन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं। स्टीफन फ्लेमिंग को उनकी सेवाओं के लिए CSK से प्रत्येक सीजन 3.5 करोड़ रुपये बतौर वेतन वेतन मिलता है। CSK ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली की टीम RCB के हेड कोच साइमन कैटिच हैं। साइमन कैटिच को उनकी सेवाओं के लिए आरसीबी से प्रत्येक सीजन 4 करोड़ रुपये बतौर वेतन वेतन मिलता है। बैंगलोर की टीम ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।

Advertisement

पंजाब किंग्स: केएल राहुल की टीम पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले हैं। अनिल कुंबले को उनकी सेवाओं के लिए पंजाब किंग्स से प्रत्येक सीजन 4 करोड़ रुपये बतौर वेतन वेतन मिलता है। पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार