IPL Orange Cap Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा, पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप अवॉर्ड मिलता है। सचिन तेंदुलकर औऱ मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं, तीन बार ऑरेंज कैप जीते हैं। आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2008 से 2023 तक ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर। 

 
Advertisement

2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन में शॉन मार्श ऑरेंज कैप जीते थे। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए मार्श ने 11 मैच में 68.44 की औसत से 616 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 1 शतक औऱ 5 अर्धशतक जड़े थे।

Advertisement

आईपीएल 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए मैथ्यू हेडन ने 12 मैच में 52 की औसत से 572 रन बनाए थे। इस दौरान हेडन ने 5 अर्धशतक जड़े थे। 

आईपीएल 2010 में सचिन तेंदुलकर ऑरेंज कैप जीते थे। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए तेंदुलकर ने 15 मैच मेमं 47.53 की औसत से 618 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतक आए थे।

क्रिस गेल आईपीएल 2011 में ऑरेंज कैप जीते थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए गेल ने 67.55 की औसत से 608 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े थे।

आईपीएल 2012 में भी गेल ने यह खिताब अपने नाम किया थे। बैंगलोर के लिए ही खेलते हुए 15 मैचों में 61.08 की औसत से 733 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक आए थे। 

Advertisement

आईपीएल 2013 में माइकल हसी ऑरेंज कैप जीते थे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 17 मैच में 52.35 की औसत से 733 रन बनाए थे। हसी ने उस सीजन नमें 6 अर्धशतक बनाए थे।

आईपीएल 2014 में ऑरेंज कैप रॉबिन उथप्पा के सिर सजी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उथप्पा ने 16 मैच में 44 की औसत से 660 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतक आए थे।

आईपीएल 2015 में डेविड वॉर्नर ऑरेंज कैप जीते थे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए वॉर्नर ने 14 मैच में 43.23 की औसत से 562 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 7 अर्धशतक बनाए थे।

Advertisement

विराट कोहली आईपीएल 2016 में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए कोहली ने 16 मैच में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए थे, यह एक आईपीएल सीजन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। कोहली ने उस सीजन में 4 शतक और 7 अर्धशतक बनाए थे।

आईपीएल 2017 में डेविड वॉर्नर दूसरी बार ऑरेंज कैप जीते। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए वॉर्नर ने 14 मैच में 58.27 की औसत से 641 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 1 शतक औऱ 4 अर्धशतक जड़े थे।

केन विलियमसन आईपीएल 2018 में ऑरेंज कैप जीते थे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए विलियमसन ने 17 मैच में 52.50 की औसत से 735 रन बनाए थे। उस सीजन में उन्होंने 8 अर्धशतक जड़े थे।

Advertisement

आईपीएल 2019 में डेविड वॉर्नर रिकॉर्ड तीसरी बार ऑरेंज कैप जीते। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 12 मैच में 69.20 की औसत से 692 रन बनाए थे। उस सीजन उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक आए थे।

आईपीएल 2020 में ऑरेंज कैप केएल राहुल की सिर सजी। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए राहुल ने 14 मैच में 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 1 शतक औऱ 5 अर्धशतक जड़े थे।

आईपीएल 2021 में ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑरेंज कैप जीती। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए गायकवाड़ ने 16 मैच में 45.35 की औसत से 635 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 1 शतक औऱ 4 अर्धशतक जड़े थे।

Advertisement

आईपीएल 2022 में जोस बटलर ऑरेंज कैप जीते। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बटलर ने 17 मैच में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए थे। उस सीजन उनके बल्ले 4 शतक और 4 अर्धशतक आए थे।

Also Read: Live Score

आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए गिल ने 17 मैच में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। जिसमें गिल ने 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार