इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन की शुरूआत 9 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। 2008 में शुरू हुई दुनियी की इस सबसे अमीर टी-20 लीग में कई टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस के दिल में खास जगह बनाई है। आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें।

Advertisement

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

Advertisement

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड है। मुंबई ने 203 मैच खेले हैं ,जिसमें उसे 118 में जीत और 81 मैचों में हार मिली है। जबकि 4 मैच टाई रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।ॉ

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में 179 मैच खेले हैं, जिसमें 106 में जीत और 71 में हार मिली है। जबकि एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा है। एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। चेन्नई आईपीएल में दो साल तक बैन रही थी।

 
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में कुल 192 मैच खेले हैं, जिसमें 98 में जीत और 90 में हार मिली है। जबकि 4 मैच टाई रहे हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में नाइट राइडर्स 2012 और 2014 में आईपीएल चैंपियन बनी थी। 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल में 196 मैच खेल हैं, जिसमें 89 में जीत और 100 में हार मिली है। इसके अलावा 3 मैच टई और 4 बेनतीजा रहे हैं। बैंगलोर की टीम एक बार भी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाई है। 2013 से टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में हैं।

Advertisement

किंग्स XI पंजाब (Kings XI Punjab)

किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) ने आईपीएल में 190 मैच खेले हैं, जिसमें 85 में जीत और 101 में हार मिली है। 3 मैच टाई और 1 बेनतीजा रहा है। पंजाब की टीम एक बार भी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाई है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार