भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है। धोनी वे खुद को जिस तरह से बतौर कप्तान, बल्लेबाज, विकेटकीपर और फिनिशर स्थापित किया वो काबिले तारीफ था।

Advertisement

धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ और वह बचपन से ही अपनी अजीबोगरीब बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते थे। कई बार धोनी का दूसरे कप्तानों से अलग होना भी मैदान पर दिख जाता था जब वो सबको चौंकाने वाले फैसले से खेल पलट देते थे।

Advertisement

एक नजर डालते हैं धोनी के क्रिकेट करियर और जीवन से जुड़े कुछ मनोरंजक और रोचक तथ्य के बारे में।

1) स्कूल में धोनी को क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल से प्यार था। वो क्लब और जिले में होने वाले मैचों में बतौर गोलकीपर खेला करते थे। अपने लोगों के बीच माही के नाम से प्रसिद्ध धोनी क्लब लेवल पर बैडमिंटन भी खेला करते थे। वो अपने कोच केशव बनर्जी के कहने पर क्रिकेट की तरफ अग्रसर हुए।

2) साल 2003 में बीसीसीआई ने छोटे शहरों के क्रिकेटरों के लिए टैलेंट स्पॉटिंग इवेंट करवाया था और तब 22 वर्षीय धोनी जमशेदपुर में झारखंड के लिए खेल रहे थे।

3) साल 2004 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के 3 साल बाद ही धोनी को टीम की कमान मिल गई। तब वह पहले टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण के लिए टीम के कप्तान नियुक्त किए गए जो भारत ने जीत लिया। साल 2007 में उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, साल 2009 में पद्मश्री और साल 2018 में पद्म भूषण से नवाजा गया।

Advertisement

4) साल 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण की नीलामी में वो सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

5) धोनी को दुनिया की हर किस्म की बाइक बेहद पसंद है। माही सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम के को-पार्टनर भी है। यह भारत की एक रेसिंग टीम है जो धोनी ने साल 2012 में खरीदा था।

6) हॉकी इंडिया लीग में धोनी की एक टीम रांची रेज मौजूद है। इसके अलावा इंडियन सुपर लीग में उन्होंने अपने नाम चेन्नइयन एफसी में खरीद रखा है।

Advertisement

7) साल 2021 में यह ज्ञात हुआ कि धोनी करीब 826 करोड़ रुपये के मालिक है। उनके ये सारे पैसे आईपीएल और तरह -तरह के विज्ञापन की वजह से आते है।

8) धोनी बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के बड़े फैन है और साल 2010 में दोनों साथ में एक फिल्म भी करने वाले थे जिसका टाइटल - हुक या क्रूक था। हालांकि यह फिल्म पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई।

9) एमएस धोनी को किशोर कुमार के गाने सुनने बहुत पसंद है। यहां तक जब धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने रिटायरमेंट का वीडियो डाला तब भी वो गाना 'मैं पल दो पल का शायर हूं' किशोर कुमार का ही था। यह धोनी के लिए किशोर कुमार के प्रति उनका प्रेम दर्शाता है।

Advertisement

10) साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी  को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली। धोनी हमेशा कश्मीर में आर्मी कैंप में जाते है और उन्हें देश के जवानों के साथ समय बिताना पसंद है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार