19 दिसंबर,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 107 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच रहे रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का 28वां शतक जड़ा औऱ 138 गेंदों में 17 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 159 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, आइए जानते हैं। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले ओपनर 

रोहित एक साल में 10 इंटरनेशनल शतक मारने वाले दुनिया के पहले ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2019 में ओपनिंग करते हुए वनडे क्रिकेट में 7 शतक और टेस्ट में 3 शतक जड़े हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1998, ग्रीम स्मिथ ने 2005 और डेविड वॉर्नर ने 2016 में डेविड वॉर्नर ने एक साल में बतौर ओपनर 9 इंटरनेशनल शतक जड़े थे। 

7 अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक

रोहित एक साल में 7 अलग-अलग देशों के खिलाफ इंटरनेशनल शतक मारने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

Advertisement

एक देश के खिलाफ तीन 150+ स्कोर

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ तीन बार 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

1 साल में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

रोहित शर्मा ने एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के मारने का अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित अब तक इस साल में टेस्ट (20),वनडे (22) और टी-20 इंटरनेशनल (35) को मिलाकर कुल मिलाकर 77 इंटरनेशनल छक्के मार चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में 74 इंटरनेशनल शतक मारे थे।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार