क्रिकेट में किसी भी फॉर्मेट में कप्तानी करना आसान नहीं होता और टी20 लीग में यह और मुश्किल हो जाता है। आईपीएल जैसी लीग में एक कप्तान को कई देशों के खिलाड़ियों को एक साथ मैनेज करके चलना होता है। इतनी जिम्मेदारी और प्रदर्शन के दबाव के चलते इस पद का महत्व बहुत बढ़ जाता है। आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले टॉप 5 खिलाड़ी। 

Advertisement

#1. एमएस धोनी

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने साल 2008 से 2016 तक चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का कप्तान रहते हुए 143 मैच खेले। धोनी इस बार फिर चेन्नई की टीम की कप्तानी करेंगे।   क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

#2. गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। गंभीर ने साल 2009 से 2017 तक दिल्ली डेयरडेविल्स और केकेआर का कप्तान रहते हुए 123 मैच खेले। वह आईपीएल 2018 में एक बार फिर दिल्ली की टीम की कप्तानी संभालेंगे। 

Advertisement

#3. विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज औऱ कप्तान विराट कोहली ने साल  2011 से 2017 के बीच बतौर कप्तान 82 मैच खेले हैं। हालांकि वह अपनी टीम को अब तक खिताब नहीं दिला पाए हैं। 

Advertisement

#4. रोहित शर्मा

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने 2013 से 2017 तक मुंबई इंडियंस का कप्तान रहते हुए 75 मैच खेले हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम ने तीन बार खिताब पर कब्जा किया है।

Advertisement

#5. एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने साल 2008 से 2013 तक डेक्कन चार्जस और किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान रहते हुए 74 मैच खेले। उनकी कप्तानी में 2009 में डेक्कन चार्जस की टीम चैंपियन बनी थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार