लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया 107 रनों पर ढेर हो गई। एंडरसन ने सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। आइए जानते हैं भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों का नाम।

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन

Advertisement

भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ 22 मैचों में 105 विकेट हासिल किए हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 

 

जेम्स एंडरसन

Advertisement

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। एंडरसन ने बारत के खिलाफ अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसनें उन्होंने 95 विकेट हासिल किए हैं। 

 

इमरान खान

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर इमरान खान ने भारत के खिलाफ अपने करियर में कुल 23 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 94 विकेट हासिल किए हैं।

 

मैल्कम मार्शल़

Advertisement

वेस्टइंडीज के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मैल्कम मार्शल ने अपने टेस्ट करियर में भारत के खिलाफ कुल 17 मैच खेले जिसमें उन्होंने 76 विकेट चटकाए।

 

एंडी रॉबर्ट्स

Advertisement

वेस्टइंडीज के एक और विश्वस्तरीय गेंदबाज एंडी रॉबर्ट्स ने भारत के खिलाफ कुल 14 मैच खेले है जिसमें उन्होंने कुल 67 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार