MS धोनी ने हाल ही में एक मजेदार खुलासा करते हुए '5 लीटर दूध पीने' वाली अफवाह पर चुप्पी तोड़ी। एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने हंसते हुए बताया कि वह दिनभर में मुश्किल से एक लीटर दूध ही पीते थे, न कि चार-पांच लीटर। धोनी ने इस मजेदार मिथक के साथ 'वॉशिंग मशीन में लस्सी बनाने' जैसे दूसरे किस्सों पर भी हंसी-मजाक में जवाब दिया

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी के टैलेंट के किस्से तो हर कोई जानता है – गजब की विकेटकीपिंग, दमदार फिटनेस और तेज गेंदबाजों पर लंबे-लंबे छक्के, लेकिन उनके बारे में कुछ अजीब-अजीब अफवाहें भी फैली हुई हैं। सबसे मशहूर अफवाह थी कि धोनी हर दिन 4-5 लीटर दूध पीते हैं।

Advertisement

अब खुद धोनी ने इस पर हंसते हुए सच्चाई बताई। एक प्रमोशनल इवेंट में जब उनसे पूछा गया कि उनके बारे में सबसे अजीब मिथ कौन सा है, तो धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा - "मैं रोज 5 लीटर दूध पीता हूं।" इस पर एंकर भी चौंक गए, लेकिन फिर धोनी ने साफ कर दिया कि ये बस एक अफवाह थी। धोनी ने बताया कि वे दिनभर में मुश्किल से एक लीटर दूध पीते थे, चार लीटर तो किसी के लिए भी बहुत ज्यादा हो जाएगा।

इतना ही नहीं, धोनी ने एक और मजेदार अफवाह का भी जिक्र किया – कि वे वॉशिंग मशीन में लस्सी बनाया करते थे, धोनी ने इन सब बातों पर हंसते हुए माहौल हल्का कर दिया।

यहां देखिए VIDEO:

चन्नई सुपर किंग्स के हालात फिल्हाल इस सीजन बहुत खराब हैं। टीम लगभग प्ले-ऑफ से बाहर होने की कगार पर है, लेकिन 43 साल के धोनी आज भी अपनी फिटनेस से युवा खिलाड़ियों को टक्कर दे रहे हैं। IPL में इस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं और विकेट के पीछे भी वही पुरानी फुर्ती दिखाई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार