IPL 2025 में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करने के बाद अभिषेक शर्मा अब कॉमेडी के मैदान में उतरते नज़र आए। नेटफ्लिक्स पर जल्द आने वाले कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में वो टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत के साथ जमकर मस्ती करते दिखे। वायरल क्लिप में जब पपाराज़ी ने फोटो के लिए कहा, तो अभिषेक बोले– "आके लो ना, अभी मेरा मेकअप खराब हो जाएगा", और फैंस उनके इस अंदाज़ पर फिदा हो गए।

Advertisement

आईपीएल 2025 में गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा अब मैदान के बाहर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में वो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नज़र आए, जहां उनके साथ दिखाई दिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, फिरकी के जादूगर युजवेंद्र चहल और एंटरटेनमेंट के पक्के खिलाड़ी ऋषभ पंत।

इस खास शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी महफिल में चार चांद लगा देगी। शो का यह धमाकेदार एपिसोड नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज़ होगा, जिसमें क्रिकेट और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जब पपाराज़ी ने अभिषेक को फोटो के लिए कहा, तो अभिषेक पपाराज़ी से कहते दिखे– “आके लो ना, अभी मेरा मेकअप खराब हो जाएगा।” मैदान में गेंदबाज़ों की बखिया उधेड़ने वाले इस युवा बल्लेबाज़ का ये मासूम अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

VIDEO:

अगर बात करें उनके क्रिकेटिंग परफॉर्मेंस की, तो आईपीएल 2025 में अभिषेक ने सिर्फ 13 पारियों में 193.99 की स्ट्राइक रेट से 439 रन ठोके। पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन की पारी ने तो सबका ध्यान खींचा।

सिर्फ लीग क्रिकेट ही नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अभिषेक ने खुद को साबित किया है। 16 T20 पारियों में उनके नाम दो सेंचुरी और कुछ बेहतरीन फिफ्टी शामिल हैं। फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 135 रन की पारी ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक के नाम पहले ही 535 इंटरनेशनल T20 रन दर्ज हैं और 2026 टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए वो टीम इंडिया के प्लान में अहम कड़ी बनते दिख रहे हैं। अगला मौका उन्हें अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मिल सकता है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मुकाबले होने हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार