मौजूदा समय में वर्ल्ड के धाकड़ ऑलराउंडरों में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आज अपना 27वाँ बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं स्टोक्स से जुड़ी कुछ खास बातें। 

Advertisement

इंग्लैंड नहीं इस देश में हुआ जन्म

Advertisement

तीनों फॉर्मेंट में इंग्लैंड की टीम का अहम हिस्सा बन चुके बेन स्टोक्स का जन्म न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ है और इनका पूरा नाम "बेंजामिन एंड्रू स्टोक्स" है।  दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखें PHOTOS

इस खेल में भी माहिर थे स्टोक्स

आपको ये जानकर हैरानी होगी की स्टोक्स अपने शुरुआती दिनों में रग्बी खेला है और उनके पिता न्यूज़ीलैंड के  एक प्रसिद्ध रग्बी खिलाडी और कोच रह चुके है। रग्बी खेलते खेलते ही स्टोक्स को क्रिकेट खेलने का शौक जागा। 

 

सबसे तेज 200 रन

Advertisement

स्टोक्स के नाम इंग्लैंड के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड  है। उन्होंने साल 2015-16 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में सिर्फ 163 गेंदों में 200 रन पूरे कर लिए थे। जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। 

गुस्से में अपना हाथ तोड़ा और मिला ये नाम 

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 में खले गए तीसरे टी-20 मैच के दौरान  स्टोक्स पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए तब उन्होंने अपनी सारी भड़ास ड्रेसिंग रूम के लॉकर पर निकाली और खुद की उंगलियों को ज़ख़्मी कर लिया। जिसके बाद उनके टीम के साथ खिलाड़ी  उन्हें ''रॉकी'' और  ''दी हर्ट लॉकर '' के नाम से पुकारने लगे।

 
Advertisement

WWE के हैं फैन

क्रिकेट खेलने वाले स्टोक्स वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई)  के बहुत बड़े फैन है। यूनाइटेड किंगडम में हुए रेसलिंग मैच के दौरान बेन को ''स्पेशल स्टार '' के तौर पर बुलाया गया है।   

ये हैं पसंदीदा खिलाड़ी 

Advertisement

स्टोक्स के पसंदीदा खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के बेहतरीन खिलाड़ियों में सुमार "डेल स्टेन " और "केविन पीटरसन " हैं।

(SHUBHAM SHAH/ CRICKETNMORE)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार