लॉर्ड्स के मैदान पर 23 जून को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ियों की नजर कुछ खास रिकॉर्ड बनाने पर होगी,आइए जानते हैं। 

Advertisement

1.इमरान ताहिर तोड़ सके हैं ऐलन डोनाल्ड का रिकॉर्ड

Advertisement

इमरान ताहिर अगर इस मैच में 2 विकेट ले लेते है तो वह साउथ अफ्रीका के तरफ से वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते है। ताहिर ने अभी तक वर्ल्ड कप मैचों में कुल 37 विकेट लिए है और उनसे आगे पूर्व तेज गेंदबाज ऐलन डोनाल्ड है जिनके नाम कुल 38 विकेट दर्ज हैं।

2. बाबर के पास इतिहास रचने का मौका

बाबर आजम को वनडे क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए 98 रनों की दरकार है। अगर अगर वो ये आंकड़ा छू लेते हैं तो वह पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी जाएंगे। 

 

3. वहाब रियाज कर सकते हैं कमाल

Advertisement

वहाब रियाज अगर इस मैच में 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह पाकिस्तान के तरफ से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नबंर पर आ जाएंगे। फिलहाल रियाज 29 विकेटों के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। उनसे आगे वसीम अकरम(55विकेट) , इमरान खान(34 विकेट) शाहिद अफरीदी(30 विकेट) और शोएब अख्तर(30 विकेट) हैं।

4. मोहम्मद आमिर की 250 इंटरनेशनल विकेट

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अगर कल के मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते है तो वह इंटरनेशनल करियर में अपने 250 विकेट पूरा कर लेंगे। आमिर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी 247 विकेट दर्ज है।

Advertisement

5. हसीन अली 150 इंटरनेशनल विकेट कर सकते हैं पूरा

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली 2 विकेट लेने के साथ ही इंटरनेशनल करियर में 150 विकेट पूरे कर लेंगे। उनके नाम अभी 148 विकेट दर्ज है
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार