भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और जेम्स एंडरसन के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा,आइए उनपर डालते हैं एक नजर  

बतौर कप्तान विराट कोहली के 12000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

विराट कोहली (Virat Kohli) ने बतौर कप्तान 11956 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। 44 रन और बनाते ही वह 12000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (15440 रन) और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (14878 रन) ने बतौर कप्तान यह कारनामा किया है।   

जेम्स एंडरनसन के 900 इंटरनेशनल विकेट

Advertisement

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) के नाम अभी 898 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। 2 विकेट और हासिल करते ही वह 900 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के छठे गेंदबाज बन जाएंगे। 

अब तक मुथैया मुरलीधरन (1347), शेन वॉर्न (1001), अनिल कुंबले (956), ग्लेन मैक्ग्राथ (949) और वसीम अकरम ने ही यह कारनामा किया है।

 

अनिल कुंबले को पीछे छोड़ने के मौका

एंडरसन के नाम टेस्ट में फिलहाल 611 विकेट दर्ज हैं। अगर वह 9 विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले (619 विकेट) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

इशांत शर्मा का 100वां टेस्ट

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के टेस्ट करियर का यह 100 मुकाबला होगा और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (200), राहुल द्रविड़ (163), वीवीएस लक्ष्मण (134), अनिल कुंबले (132), कपिल देव (131), सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसरकर (116), सौरव गांगुली (113), हरभजन सिंह (103), वीरेंद्र सहवाग (103) के लिए ही भारत ने यह कारनामा किया है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार