शिखर धवन (85) और पृथ्वी शॉ (72) की धमाकेदार अर्धशतकों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 8 गेंद बाकी रहते 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने, आइए उनपर डालते हैं एक नजर।

Advertisement

आईपीएल में 600 चौके

Advertisement

शिखर धवन ने 54 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही वह आईपीएल में 600 चौके मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

डेविड वॉर्नर को पछाड़ा

धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर (5254) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद उनके आईपीएल में 5282 रन हो गए हैं। 

दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

Advertisement

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन  मिलकर पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 138 रनों की साझेदारी की। यह चेन्नई के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए हुई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 

रैना ने रचा इतिहास

सुरेश रैना ने 36 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। रैना का यह 39वां अर्धशतक है और वह आईपीएल में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी 39-39 अर्धशतक जड़े हैं। 

Advertisement

5 साल बाद हुआ ऐसा

69 पारी और 5 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इससे पहले 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ राजकोट में खेले गए मुकाबले में क्विंटन डी कॉक और ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए शतकीय ओपनिंग साझेदारी की थी। 

22 से कम में कमाल

Advertisement

पृथ्वी शॉ 22 से कम की उम्र में आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनका इस टूर्नामेंट में यह सातवां 50 प्लस स्कोर है। उनके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के शुभमन गिल ने आईपीएल में सात बार 50 प्लस स्कोर किया है। 

गब्बर ने की कोहली की बराबरी

चेन्नई के खिलाफ यह धवन का आठवां 50 प्लस स्कोर है। वह चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी

Advertisement

धोनी 0 पर आउट

आवेश खान आईपीएल इतिहास के चौथे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एमएस धोनी को 0 पर आउट किया है। इससे पहले शेन वॉटसन (2010), डार्क नैनेस (2010) और हरभजन सिंह (2015) ने यह कारनामा किया था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार