चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने आईपीएल में हर डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार रैना की नजर आईपीएल में 3 बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। आइए जानते हैं..

Advertisement

5000 रन पूरे

Advertisement

सुरेश रैना ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में 176 मैचों की 172 पारियों में कुल 4985 रन बनाए है। रैना इस साल जैसे ही 15 रन बनाते है 5000 रन पूरे कर लेंगे। अब तक आईपीएल मे कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है। 

छक्कों का दोहरा शतक

सुरेश रैना इस साल 15 छक्के लगाते ही आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लेंगे। इस समय 185 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (292) ही 200 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा कर पाए हैं। 

कैचों का शतक

Advertisement

सुरेश रैना की गिनती दुनिया बेहतरीन फील्डरों में होती हैं। रैना ने आईपीएल में अभी तक कुल 95 कैच लपके हैं ऐसे में अगर वो और 5 कैच पकड़ लेते है तो वो आईपीएल के इतिहास में 100 कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार