Top 4 young players who stole the spotlight: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) हमेशा से ऐसा मंच रहा है जहां से वर्ल्ड क्रिकेट को कई बड़े सितारे मिले हैं, जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में ही चमके। आईपीएल 2025 में कई नामों ने सुर्खियाँ बटोरी और इनमें वो खिलाड़ी शामिल हैं जो अपना पहला आईपीएल सीजन खेले और उसमें अपनी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं आईपीएल 2025 में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले 4 खिलाड़ियों के बारे में।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी 

Advertisement

14 साल के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स द्वारा आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद से चर्चा में थे। सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल शतल लगाया। वह टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनहोंने 7 मैच में 36 की औसत और 206.55 की स्ट्राईक रेट से 252 रन बनाए।

आयुष म्हात्रे 

17 साल के आयुष म्हात्रे को ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया। म्हात्रे में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले में 94 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग के बाद आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने। म्हात्रे ने 7 मैच में 34.29 की औसत और 188.97 की स्ट्राईक रेट से 240 रन बनाए।

प्रियांश आर्य

Advertisement

पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरूआत में दो अनकैप्ड बल्लेबाजों के ओपनर के तौर पर चुनकर सबको चौंकाया।जिसमें से एक थे प्रियांश आर्य। उन्होंने मौजूदा सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लीग स्टेज में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार शतक लगाया और उनकी यह पारी तब आई जब पंजाब ने 87 रन के स्कोर पर 6 विकेट गवा दिए थे। प्रियांश ने  अभी तक लीग स्टेज के 14 मैच मे 30.29 की औसत और 183.54 की स्ट्राईक रेट से 424 रन बनाए हैं। प्लेऑफ में उनके पास इन आंकड़ो को और बेहतर करने का मौका होगा। 

विप्रज निगम

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर विप्रज निगम ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया औऱ गेंद औऱ बल्ले दोनों से अपना योगदान दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में विप्रज ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए रन चेज में 39 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को जिताने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने 8 पारियों मे 179.74 की स्ट्राईक रेट से 142 रन बनाए औऱ 142 रन बनाए और गेंदबाजी में उन्होंने 11 विकेट हासिल किए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार