भारत और वेस्टइंडीज ने अपने क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाजों को देखा है। इन बल्लेबाजों ने एक दूसरे के टीम के खिलाफ टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई यादगार शतक लगाए है। 22 अगस्त से शुरू हो रहे टेस्ट मैचों की सीरिज से पहले आइये आज जानते है भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

सुनील गावस्कर

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 मैचों की 48 पारियों में कुल 13 शतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 236 रनों का रहा है।

 

 गैरी सोबर्स

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज गैरी सोबर्स ने भारत के खिलाफ 18 मैच खेले है जिसकी 30 पारियों में उन्होंने कुल 8 शतक जमाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 198 रनों का रहा है।

विवियन रिचर्ड्स

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर  वेस्टइंडीज के बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स शामिल है। रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ 28 मैच खेले है जिसकी 41 पारियों में उन्होंने कुल 8 शतक लगाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 192 रनों का रहा है।

एवीटोन वीकेस

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज वीकेस ने भारत के खिलाफ 10 मैचों की 15 पारियों में कुल 7 शतक लगाए है। इस दैरान इनका सर्वाधिक स्कोर 207 रनों का रहा है।

Advertisement

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास के शानदार क्रिकेटरों में से एक बाएं हाथ के शिवनारायण चंद्रपॉल ने भारत के खिलाफ 25 मैचों की 44 पारियों में कुल 7 शतक लगाए है। भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 140 रनों का रहा है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार